JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 13 वाक्य रचना

JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 13 वाक्य रचना

JKBOSE 9th Class Hindi Grammar Chapter 13 वाक्य रचना

Jammu & Kashmir State Board JKBOSE 9th Class Hindi Grammar

Jammu & Kashmir State Board class 9th Hindi Grammar

J&K State Board class 9 Hindi Grammar

परिभाषा— एक भाव या विचार को व्यवस्थित रूप से प्रकट करने वाले सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं। जैसे- युसफ अली पहलगाँव जाता है।
वाक्य के अंग— वाक्य के मुख्य अंग दो- उद्देश्य और विधेय हैं।
उद्देश्य— वाक्य में जिस के सम्बन्ध में कुछ बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं।
विधेय— उद्देश्य के सम्बन्ध में जो कुछ बताया जाये वह विधेय होता है। जैसे— रेशमा गाना गाती है। मोर नाचता है।
इन वाक्यों में ‘रेशमा’ और ‘मोर’ उद्देश्य हैं और ‘गाना गाती है’ तथा ‘नाचता है’ विधेय हैं।
उद्देश्य का विस्तार— विशेषण लगाकर उद्देश्य का विस्तार किया जाता है, जैसे- मेरा भाई महमूद पुस्तक पढ़ता है।
इस वाक्य में ‘मेरा’ और ‘भाई’ ‘महमूद’ उद्देश्य के विस्तार हैं।
विधेय-विस्तार— कर्म का विस्तार करके, क्रिया विशेषण लगाकर, क्रिया विशेषण पदबंध का प्रयोग करके विधेय का विस्तार किया जाता है।
जैसे— छात्र आज पढ़ाया गया पाठ ज़ोर-ज़ोर से पढ़ता है।
उद्देश्य = छात्र । विधेय = आज पढ़ाया गया पाठ ज़ोर-ज़ोर से पढ़ता है।
रचना के अनुसार वाक्य के भेद—
रचना के अनुसार वाक्य चार प्रकार के होते हैं—
(क) सरल वाक्य— जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य तथा एक ही विधेय हो, उसे सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।
जैसे— अशोक पुस्तक पढ़ता है।
(ख) संयुक्त वाक्य— जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य स्वतन्त्र रूप से समुच्चय बोधक अथवा योजक द्वारा मिले हुए हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
जैसे— (i) अशोक पुस्तक पढ़ता है, परन्तु शीला नहीं पढ़ती ।
(ii) अशोक पुस्तक पढ़ता है, और शीला लेख लिख रही है।
ऊपर के दोनों वाक्य संयुक्त वाक्य हैं। पहला वाक्य परन्तु तथा दूसरा और समुच्चय बोधक अव्ययों द्वारा संयुक्त किए गए हैं।
(ग) मिश्रित वाक्य— जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और एक या अधिक । आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्रित वाक्य कहा जाता है।
(i) खाने-पीने का मतलब है कि मनुष्य स्वस्थ बने ।
खाने-पीने का मतलब है = स्वतंत्र या प्रधान उपवाक्य ।
कि = समुच्चय बोधक या योजक।
मनुष्य स्वस्थ बने = आश्रित उपवाक्य ।
(घ) संमिश्र वाक्य— जिस वाक्य में दो मुख्य उपवाक्य हों और एक या अधिक आश्रित वाक्य हों अर्थात् मिश्रित और संयुक्त वाक्य का जहां मिश्रण हो वहां संमिश्र वाक्य होता है।
जैसे— सभ्यता के साथ व्यवहार करो, जिससे सब तुम्हारा सम्मान करें और तुम्हारी उन्नति के लिए शुभ कामना करें।
उपवाक्य और वाक्यांश में अन्तर
जो शब्द-समूह किसी संयुक्त या मिश्रित वाक्य का एक खण्ड और एक पूरा विचार प्रकट करें, उसे उपवाक्य कहते हैं।
जैसे— विश्वामित्र ने कहा (एक उपवाक्य) कि
वे राम, लक्ष्मण को साथ ले जाएंगे (दूसरा उपवाक्य) इन दोनों उपवाक्यों से अलगअलग अर्थ प्रकट होता है।
विश्वामित्र राक्षसों का उपद्रव समाप्त करने के लिए (वाक्य खंड)
राम और लक्ष्मण को साथ ले जा रहे हैं ।
यहां ऊपर वाले वाक्यांश से पूरा विचार प्रकट नहीं होता। संयुक्त या मिश्रित वाक्य के जिस भाग से पूरा विचार प्रकट होता है, उसे उपवाक्य कहते हैं। वाक्यांश अथवा वाक्यखण्ड किसी सरल वाक्य या संयुक्त अथवा मिश्रित वाक्य के किसी उपवाक्य का अंश अथवा खण्ड होता है। वह स्वतन्त्र उपवाक्य नहीं होता, क्योंकि उसकी अलग क्रिया नहीं होती।
वाक्य-विग्रह— वाक्य के मुख्य भागों- शब्दों, वाक्यांशों और उपवाक्यों को अलगअलग करके लिखना ‘वाक्य-विग्रह’ कहलाता है।
साधारण वाक्य विग्रह— इसमें एक क्रिया वाले साधारण वाक्य के शब्दों को अलगअलग लिखकर, उनके उद्देश्य, विधेय आदि बताये जाते हैं ।
उपवाक्य-विग्रह— इसमें बड़े-बड़े वाक्यों के उपवाक्यों को अलग-अलग लिखकर उनके भेद, प्रयोग आदि बताए जाते हैं।
उद्देश्य— स्पष्ट किया जा चुका है कि जिसके विषय में कुछ कहा जाता है उसे उद्देश्य कहते हैं। उद्देश्य का मुख्य भाग कर्त्ता होता है, किसी स्थान पर केवल कर्ता का ही प्रयोग होता है और कहीं-कहीं कर्ता के साथ उसके विशेषण भी लगे रहते हैं, जिन्हें ‘कर्तृ-विशेषण’ कहते हैं।
विधेय— मुख्यतः क्रिया को विधेय कहा जाता है। प्रायः अकेली क्रिया ही विधेय कहलाती है। जैसे राम आ गया-यहाँ आ गया क्रियामात्र विधेय है।
विधेय के चार भेद होते हैं— (क) क्रिया (ख) कर्म (ग) पूरक (घ) क्रिया विशेषण ।
वाक्य में यह आवश्यक नहीं कि ये चारों भाग अवश्य ही विधेय रूप में हों, पर क्रिया का होना आवश्यक है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि प्रत्येक वाक्य कम-से-कम दो भागों में बँटा होता है और अधिक-से-अधिक छ: भागों में।

1. उद्देश्य – (क) कर्ता (ख) कर्तृ-विशेषण
2. विधेय – (क) क्रिया (ख) कर्म (ग) पूरक (घ) क्रिया विशेषण ।
उदाहरण— राष्ट्र के नेता गांधी जी ने बिना शस्त्र उठाए ही देश को स्वाधीन करा दिया।
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों का विग्रह कीजिए—
(क) उस छात्र ने परीक्षा के लिए बहुत परिश्रमं किया ।
(ख) स्वार्थी व्यक्ति देश हित के लिए बहुत कम सोचते हैं।
(ग) गांव वालों ने बाढ़ के पानी को रोकने का बहुत प्रयत्न किया; परन्तु वह रुक न सका।
(घ) विधेयक में त्रिभाषा फार्मूले की पुष्टि की जाएगी, किन्तु उसमें यह सिफ़ारिश रहेगी कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों में छात्र जो तीसरी भाषा सीखेंगे वह दक्षिण की कोई भाषा हो ।
उत्तर—  (क) और (ख) (सरल वाक्य)
उत्तर— (ग) (संयुक्त वाक्य)
उपवाक्य (क) गांव वालों ने बाढ़ के पानी को रोकने का बहुत प्रयत्न किया ।
                                                                                                (प्रधान वाक्य)
उपवाक्य (ख) परन्तु वह रुक न सका।                   (विभाजक समानाधिकरण वाक्य)
उत्तर— (घ) (सम्मिश्र वाक्य)
उपवाक्य (क) प्रधान वाक्य— विधेयक में त्रिभाषा फार्मूले की पुष्टि की जाएगी,
आश्रित उपवाक्य (ख) (किन्तु) उसमें यह सिफ़ारिश रहेगी,
आश्रित उपवाक्य (ग) वह दक्षिण की कोई भाषा हो।
आश्रित उपवाक्य (घ) हिन्दी भाषी क्षेत्रों में छात्र जो तीसरी भाषा सीखेंगे,
‘किन्तु’ वाला संयुक्त है और शेष सब मिश्रित हैं, अतः यह सम्मिश्र वाक्य है।
अर्थ के अनुसार वाक्य के प्रकार— अर्थ के अनुसार वाक्य के आठ भेद होते हैं—
1. विधानार्थक— जिस वाक्य से किसी बात का होना प्रकट हो। जैसे—राजा नगर में आए।
2. निषेधवाचक— जिस वाक्य द्वारा निषेध या निन्दा प्रकट हो । जैसे— राजा नगर में नहीं आए।
3. आज्ञार्थक— जिस वाक्य से आज्ञा प्रकट हो । जैसे— अपना काम देखो।
4. प्रश्नार्थक— जिस वाक्य से प्रश्न का बोध हो । जैसे- वह कहां गया है ।
5. विस्मयादिबोधक— जिस वाक्य से विस्मय, भय, हर्ष, शोक आदि व्यक्त हो । जैसे— अहा ! कितना सुन्दर दृश्य है।
6. इच्छाबोधक— जिस वाक्य के द्वारा इच्छा, आशीष या स्तुति प्रकट हो । जैसे— ईश्वर तुम्हें चिरायु करें।
7. संदेहसूचक— जिस कार्य के होने का संदेह प्रकट हो । जैसे— यह पत्र लड़के ने लिखा होगा ।
8. संकेतार्थक— जिस कार्य से संकेत का बोध हो । जैसे— जो वह आज आवे, तो बहुत अच्छा हो ।
प्रश्न 1. नीचे लिखे वाक्य को प्रश्नार्थक और निषेधार्थक रूप में लिखिए—
कन्या ने अपना पाठ स्मरण कर लिया है।
उत्तर— प्रश्नार्थक— क्या कन्या ने अपना पाठ स्मरण कर लिया है ?
निषेधार्थक— कन्या ने अपना पाठ स्मरण नहीं किया है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों को एक-एक में बताइये —
1. वह मकान लाल पत्थरों से बना है, उसमें चार परिवार रहते हैं।
2. तुम्हारे न आने पर वह भी चला गया।
3. वह पेड़ से गिरा और मर गया।
उत्तर— 1. उस लाल पत्थरों वाले मकान में चार परिवार रहते हैं।
2. तुम नहीं आए तो वह भी चला गया।
3. वह पेड़ से गिरकर मर गया।
Follow on Facebook page – Click Here

Google News join in – Click Here

Read More Asia News – Click Here

Read More Sports News – Click Here

Read More Crypto News – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *